भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुरेंद्र सैनी

संवाद सहयोगी, पिपली : इनेलो ब्लॉक प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी ने कहा है की भाजपा सरकार हर मोर्चे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 03:02 AM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुरेंद्र सैनी
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुरेंद्र सैनी

संवाद सहयोगी, पिपली :

इनेलो ब्लॉक प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी ने कहा है की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुई है। झूठे वायदे करके सत्ता पर काबिज भाजपा ने हर वर्ग को निराश किया है। महंगाई व भ्रष्टाचार से हर वर्ग आहत है, लेकिन सरकार मस्त है। वे शनिवार को अपने कार्यालय पर इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकार बनाने से पहले प्रदेश के किसानों के साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा किया था। सरकार बनने के बाद भाजपा इस वायदे से मुकर रही है। भाजपा का किसान हितेषी होने का ढोंग जनता के सामने आ गया है। जबकि भाजपा के कई नेताओं ने इस रिपोर्ट को लागू करने के लिए नग्न प्रदर्शन किया था। भाजपा सरकार ने जीएसटी की आड़ में कृषि यंत्रों पर भारी टैक्स लगा दिए हैं। किसान पहले ही कर्जदार होकर हताश है और आत्महत्या करने को मजबूर है। युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया गया है रोजगार नहीं मिलने से युवा धक्के खा रहे हैं। किसान, कर्मचारी, मजदूर व व्यापारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं, लेकिन भाजपा सरकार सोई हुई है। सरकार एसवाईएल नहर बनाने के प्रति गंभीर नहीं है। जबकि इनेलो ने नहर को लेकर आंदोलन चलाया हुआ है जो इनेलो के किसान हितेषी होने का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया की सरकार से हर वर्ग नाखुश है और आने वाले चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

chat bot
आपका साथी