स्लोगन प्रतियोगिता में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा जिया राणा प्रथम

दयानंद महिला महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद की संयोजिका मीनाक्षी ठकराल के निर्देशन में सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 15 Dec 2021 01:21 AM (IST)
स्लोगन प्रतियोगिता में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा जिया राणा प्रथम
स्लोगन प्रतियोगिता में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा जिया राणा प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दयानंद महिला महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद की संयोजिका मीनाक्षी ठकराल के निर्देशन में सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सभी संकायों की 34 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा जिया राणा प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अर्पिता, तृतीस स्थान प्रथम वर्ष की प्रियंका ने प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्रथम वर्ष की रिया और वंदना ने अर्जित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका अंजु चावला, सपना मलिक, वीनू मदान ने निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं का बौद्धिक एवं रचनात्मक कौशल का विकास होता है। उन्होंने भविष्य में भी छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मीनाक्षी ठकराल, अंजु चावला, सपना मलिक, वीनू मदान, गरिमा मौजूद रही।

सही करियर का चुनाव विद्यार्थी के जीवन को देता दिशा : डा. आरती त्रेहन

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : आर्य कन्या महाविद्यालय में करियर गाइड एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से स्नातक के बाद क्या करें विषय पर व्याख्यान किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डा. आरती त्रेहन ने बेचुलर आफ साइंस, बेचुलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और बेचुलर इन कामर्स की छात्राओं को स्नातक के बाद किए जाने वाले विभिन्न विकल्पों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही करियर का चुनाव किसी भी विद्यार्थी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। उन्होंने छात्राओं को परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के टिप्स और ट्रिक्स दिए व आनलाइन कोर्सिस के बारे भी जागरूक किया। मंच का संचालन सेल की संचालिका डा. हेमा सुखीजा ने किया। इस मौके पर डा. पूनम सिवाच, संजीव गुप्ता, वीना, स्वाति अत्री, निकिता व शालिनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी