एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मारकंडा नेशनल कॉलेज में वार्षिक दीपक चड्डा मेमोरियल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजीव डंग, डॉ. कुलदीप ¨सह ¨ढढसा, कॉलेज प्रधान यशपाल वधवा व प्राचार्य अशोक चौधरी ने की। ओलंपियन संजीव डंग ने खिलाड़ियों को देश के गौरव के लिए खेलने को प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:30 AM (IST)
एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मारकंडा नेशनल कॉलेज में वार्षिक दीपक चड्डा मेमोरियल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संजीव डंग, डॉ. कुलदीप ¨सह ¨ढढसा, कॉलेज प्रधान यशपाल वधवा व प्राचार्य अशोक चौधरी ने की। ओलंपियन संजीव डंग ने खिलाड़ियों को देश के गौरव के लिए खेलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए खिलाड़ी खेल को साधना बनाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे। संजीव डंग ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि जिस समय उन्होंने उपलब्धियां अर्जित की उस समय में साधनों का अभाव था, लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए परिश्रम था, इसलिए आज के खिलाड़ी भी मेहनत के साथ खेलकर तरक्की प्राप्त करें। कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य अशोक चौधरी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधान यशपाल वधवा, हॉकी खिलाड़ी भूपेंद्र ¨सह, संजीव आहुजा, डॉ. एसएस काजल, प्रो. हरपाल सैनी, प्रो. चूहड़ ¨सह, डॉ. भूपेंद्र तंवर, भावना बंसल, साधना कोहली मौजूद रहे। 100 मीटर दौड़ में अजय ने पाया प्रथम स्थान

पहले दिन की प्रतियोगिताओं में लड़कों की 100 मीटर रेस में अजय ने पहला, रोहित ने दूसरा और कमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में अजय ने पहला, जुल्फान ने दूसरा और अमरान गौड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 800 मीटर की लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में रोहित ने पहला, विशाल ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर में विशाल ने पहला, शुभम ने दूसरा और सतबीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में विशाल ने पहला, शुभम ने दूसरा तथा जुल्फान अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के जेवलिन थ्रो में अजय ने पहला, गुरपेज ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह डिस्कस थ्रो में चेतन ने पहला, रोहित ने दूसरा और परनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में चेतन ¨सह ने पहला, अजय ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में पंकज व दीपक की टीम ने पहला, सुनील व अमन की टीम ने दूसरा और मनीष व सरबजीत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

chat bot
आपका साथी