गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर गुरुकुल प्रधान कुलवंत सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी शारदा सैनी ने यजमान के रूप में पहुंच आहुति डाली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:30 AM (IST)
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अथर्ववेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर गुरुकुल प्रधान कुलवंत सिंह सैनी और उनकी धर्मपत्नी शारदा सैनी ने यजमान के रूप में पहुंच आहुति डाली। आचार्य सत्यप्रकाश महायज्ञ के ब्रह्मा रहे, वहीं आर्य महाविद्यालय के सभी ब्रह्माचारियों ने महायज्ञ में भाग लिया और आहुति देकर पुण्य कमाया।

आचार्य सत्यप्रकाश ने बताया कि अथर्ववेद में कुल 5975 मंत्र हैं जिनका जाप महायज्ञ के दौरान किया जाएगा। इस महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए कोई भी धर्मप्रेमी सज्जन गुरुकुल के आर्य महाविद्यालय में संपर्क कर सकता है। यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है और यज्ञ से सभी प्राणियों को लाभ मिलता है। यज्ञ करने से अनेक बीमारियों वाले हानिकारक कीट नष्ट होते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के 107वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

chat bot
आपका साथी