इच्छाओं के अभाव में झुक गया जोश का तिरंगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : देश की जनता को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने वाली संस्था फ्ल

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 08:40 PM (IST)
इच्छाओं के अभाव में झुक गया जोश का तिरंगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : देश की जनता को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिलाने वाली संस्था फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने जिले में चार स्थानों पर बड़े-बड़े तिरंगे लगाए थे। लेकिन इसे इच्छा शक्ति काअभाव कहें या राजनीति, इन पोलों से झंडे नदारद हैं। जिन संस्थाओं व विभागों के पास इसके रखरखाव की जिम्मेदारी है उनके लिए झंडे का खर्च उठाना बोझ हो गया है, वह झंडा जो हमारी आन व शान का प्रतीक है। ऐसे में खास मौकों पर ही इन पोलों पर तिरंगा लहराया जाता है।

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पूर्व सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र के ब्रह्मासरोवर, जिदंल पार्क, शाहाबाद और लाडवा के जिंदल पार्क में तिरंगा लगाया गया। ब्रह्मासरोवर स्थित 207 फीट ऊंचे पोल पर 60 फुट चौड़ा व 90 मीटर लंबा झंडा फहराया जाता है। ओपी जिंदल पार्क में लगे झंडे के रखरखाव की जिम्मेदारी खुद फ्लैग फाउंडेशन उठाता है जबकि ब्रह्मासरोवर पर लगे तिरंगे के रखरखाव की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की है तथा शाहाबाद में लगे झंडे के रखरखाव की जिम्मेदारी वहां की नगर परिषद की है। जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही इन सभी बड़े पोलों पर शान से तिरंगा लहराता रहा। पर जैसे ही कांग्रेस की सरकार गई तिरंगा भी त्योहारी हो गया, यानी किसी खास मौके पर ही इन पोलों पर झंडा चढाया जाता है। जिंदल हाउस के प्रवक्ता की मानें तो केवल ओपी जिंदल पार्क के तिरंगे के रखरखाव की जिम्मेदारी फ्लैग फाउंडेशन के पास है जबकि बाकी तिरंगे के रखरखाव की जिम्मेदारी उन विभागों और संस्थाओं की है जिनकी भूमि पर तिरंगा के लिए बड़े-बड़े पोल लगाए गए हैं। ब्रह्मासरोवर स्थित तिरंगा 26 जनवरी को जरूर लहराता हुआ दिखा था, यही हाल बाकी जगहों पर भी था। यदि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बात करें तो उसके पास तिरंगा का खर्च उठाने का बजट ही नहीं है। पुराना हो चुके तिरंगे का कपड़ा बदलने के लिए सरकार के पास फाइल गई है लेकिन अभी तक मंजूर होकर नहीं आई है। कुल मिलाकर देखें तो तिरंगा राजनीति का शिकार होकर रह गया है जो हर देशवासी के लिए शर्म की बात है।

झंडा खरीदने के लिए भेजी फाइल : डॉ. पूजा भारती

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पूजा भारती ने कहा कि झंडे का कपड़ा पुराना हो चुका है। नया झंडा खरीदने के लिए फाइल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया है।

फोटो-21

बड़ा झंडा लगाना था राजनीतिक स्टंट : धुम्मन

भाजपा के जिला अध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल द्वारा बड़े-बडे़ तिरंगा लगाना राजनीतिक स्टंट था। उन्होंने कहा कि इनके रखरखाव की जिम्मेदारी जिंदल को उठानी चाहिए।

फोटो-20

अब अपनी जिम्मेदारी से क्यों भाग रहा केडीबी : अरोड़ा

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि ब्रह्मासरोवर पर लगे तिरंगे के रखरखाव की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की है। जब पूर्व सांसद नवीन जिंदल पॉवर में थे तब तो कोई दिक्कत नहीं थी। अब केडीबी को क्या हो गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

फोटो-28

बॉक्स

राजनीति चमकाने के लिए किया राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग : छाबड़ा

¨हदू हेल्पलाइन के प्रदेश संयोजक मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने देश के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल केवल राजनीति चमकाने और अपने आपको अलग दिखाने के लिए किया है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कभी कोई कम नहीं कर सकता, लेकिन नवीन जिंदल ने हमेशा ही इसका प्रयोग अपने आपको दर्शाने के लिए किया है। जिंदल अभी राष्ट्रीय ध्वज को भूल चुके हैं। अब जब मतलब नहीं रहा, झंडे का महत्व उनके लिए कम हो गया और जब राजनीतिक जरूरत होगी फिर फोकस लाइट, मशीनें सब ठीक होने लगेगी।

chat bot
आपका साथी