मधुमेह रोग से बचाव के लिए योग लाभकारी : डा. मुनीष

पूरण अस्पताल के एमडी डा. मुनीष बंसल ने कहा कि मधुमेह जैसे रोग से बचने के लिए योग को अपनाना चाहिए। सुबह के समय उठकर सबसे पहले योग की क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:13 AM (IST)
मधुमेह रोग से बचाव के लिए योग लाभकारी : डा. मुनीष
मधुमेह रोग से बचाव के लिए योग लाभकारी : डा. मुनीष

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : पूरण अस्पताल के एमडी डा. मुनीष बंसल ने कहा कि मधुमेह जैसे रोग से बचने के लिए योग को अपनाना चाहिए। सुबह के समय उठकर सबसे पहले योग की क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए। यदि हम योग से अपनी दिनचर्या की शुरुआत करेंगे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। वह पूरण अस्पताल में साधकों को योग के टिप्स दे रहे थे।

साधकों को डा. मुनीष बंसल ने बताया कि मधुमेह रोग से बचाव के लिए योग व प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास जरूर करना चाहिए। लगातार मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीमारी से बचाव के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

chat bot
आपका साथी