जीवन के सच्चे साथी हैं वृक्ष : योगिद्र नेहरा

अकादमी के निरीक्षक ने मधुबन अकादमी में शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 07:44 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 07:44 AM (IST)
जीवन के सच्चे साथी हैं वृक्ष : योगिद्र नेहरा
जीवन के सच्चे साथी हैं वृक्ष : योगिद्र नेहरा

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में वीरवार को पौधारोपण अभियान आरंभ हुआ। अकादमी के निदेशक योगिद्र नेहरा ने गुणकारी नीम के पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की। वन विभाग के सहयोग से प्राप्त नाम शीशम, अर्जुन, आंवला एवं अमलतास के सैकड़ों पौधों को इस अभियान के तहत लगाया जा रहा है। अकादमी के एसपी कृष्ण मुरारी, अन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी करते हुए वृक्षारोपण किया।

योगिद्र नेहरा ने प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों को वृक्षों के महत्व के बारे बताते हुए कहा कि वृक्ष जीवन के सच्चे साथी हैं। वृक्ष बिना जल और जीवन संभव नहीं है। इसलिए हमारे पूर्वजों ने वृक्षों को पूजनीय माना है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पर्याप्त वर्षा और नीचे जाते भूजल स्तर के लिए पेड़ों की जरूरत है और पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। यदि बारिश चाहिए तो पेड़ों को लगाने और उन्हें बचाने का कार्य निरंतर करते रहना होगा।

chat bot
आपका साथी