संगठित भारत का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन : मनोज गौतम

एंथम इंटरनेशनल स्कूल निगदू के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज गौतम ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई ओर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस संगठित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं वह वास्तव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:40 AM (IST)
संगठित भारत का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन : मनोज गौतम
संगठित भारत का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन : मनोज गौतम

संवाद सूत्र, निगदू : एंथम इंटरनेशनल स्कूल निगदू के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज गौतम ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई ओर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस संगठित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं वह वास्तव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। उन्होंने दूरदर्शिता और कूटनीति का प्रयोग करते हुए भिन्न-भिन्न रियासतों में बिखरे हुए भारत को संगठित स्वरूप प्रदान किया। यदि सही अर्थों में राष्ट्रपिता की उपाधि की बात है तो वह सरदार वल्लभभाई पटेल को दी जानी चाहिए। आज हम भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनके बलिदान दिवस पर स्मरण करते हैं। राष्ट्र की स्वतंत्रता व एकता के रक्षा के लिए उन्होंने जो कदम उठाए वह

हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। हम सब को क्षेत्र, भाषा, धर्म, मजहब, वर्ण आदि के भेदभाव को भूल कर राष्ट्रीय एकता के लिए काम करना चाहिए। स्कूल की

डायरेक्टर वीणा खेत्रपाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सरदार पटेल के जीवन से अनुशासन, देश प्रेम, दूरदर्शिता, कर्तव्य निष्ठा जैसे गुण सीखने चाहिए। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने बोलते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला व देश के स्वतंत्रता तथा एकीकरण में उनके योगदान को बार-बार सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित बच्चों व अध्यापकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए तथा उन सब का उत्साहवर्धन किया गया।

chat bot
आपका साथी