एसपी चौहान को इंडिया आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से समाजसेवी एसपी चौहान को इंडिया आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 08:07 AM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 08:07 AM (IST)
एसपी चौहान को इंडिया आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित
एसपी चौहान को इंडिया आइकॉन अवार्ड से किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, करनाल : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से समाजसेवी एसपी चौहान को इंडिया आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, संरक्षक बलजीत सल्याण व मुख्य संयोजक सुमित ललित की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चौहान को समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंडिया आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अरोड़ा ने कहा कि उनकी संस्था देश की हस्तियों को समय समय पर सम्मानित कर समाज में सच्चाई और अच्छाई का प्रचार प्रसार कर रही। एसपी चौहान पिछले कई सालों से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे है। करनाल की सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाने का विशेष कार्य भी उनके द्वारा किया गया। उनके जीवन पर फिल्म का निर्माण भी हो चुका है।

chat bot
आपका साथी