पुलिस ने बंद करवाई संडे मार्केट, अपनी मर्जी से फड़ी लगाने पहुंचे थे लोग

सेक्टर 12 में प्रत्येक रविवार को लगने वाली संडे मार्केट को पुलिस ने सुबह ही बंद करवा दिया। सुबह यहां सामान बेचने वाले फड़ी सजाने लगे थे लेकिन इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें समझाया गया कि अभी लॉकडाउन समाप्त नहीं हुआ है। पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। हालांकि इन लोगों ने तर्क दिया कि सप्ताह में एक ही दिन वह अपना रोजगार चलाते हैं। वह उचित दूरी बनाकर फड़ी लगा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 07:36 AM (IST)
पुलिस ने बंद करवाई संडे मार्केट, अपनी मर्जी से फड़ी लगाने पहुंचे थे लोग
पुलिस ने बंद करवाई संडे मार्केट, अपनी मर्जी से फड़ी लगाने पहुंचे थे लोग

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर 12 में प्रत्येक रविवार को लगने वाली संडे मार्केट को पुलिस ने सुबह ही बंद करवा दिया। सुबह यहां सामान बेचने वाले फड़ी सजाने लगे थे, लेकिन इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें समझाया गया कि अभी

लॉकडाउन समाप्त नहीं हुआ है। पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। हालांकि इन लोगों ने तर्क दिया कि सप्ताह में एक ही दिन वह अपना रोजगार चलाते हैं। वह उचित दूरी बनाकर फड़ी लगा लेंगे। लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें घर जाने को कहा। इसके बाद भी इन लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने फिर समझाया कि यदि वह यहां से नहीं गए तो उन्हें सख्ती दिखानी होगी। इसके बाद लोग यहां से रवाना होने लगे। हालांकि पुलिस के जाने के बाद फिर से फड़ी संचालक यहां पहुंच गए और अपना काम शुरू कर दिया गया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने आकर भी इन्हें नहीं हटवाया। सेक्टर 12 में प्रत्येक रविवार को संडे मार्केट लगती है। इस मार्केट में शहर के लोग खरीददारी करने आते हैं। खासकर गरीब लोग इस मार्केट का सप्ताह भर इंतजार करते हैं। क्योंकि यहां पर पुराने कपड़े सस्ते दामों पर उन्हें मिल जाते हैं। इसके अलावा भी जरूरत का अन्य सामान भी उन्हें यहां मिल जाता है। लॉकडाउन की वजह से इस मार्केट को बंद करवा दिया गया था। रविवार की सुबह किसी ने यहां फड़ी लगाने वाले को कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने जा रहा है। वह यहां फड़ी लगा लें, इसके बाद कई फड़ी लगाने वाले यहां पहुंच गए। सुबह नौ बजे फड़ी पर सामान सजाना शुरू कर दिया गया। इसी बीच में सिविल लाइन पुलिस तक मार्केट में फड़ी लगने की सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस कर्मचारी यहां पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। लोगों ने कहा कि वह करीब एक माह से रोजगार के लिए तरस रहे हैं। उन्हें पता चला है कि लॉकडाउन भी अब समाप्त होने जा रहा है। इसलिए उन्हें फड़ी लगाने दी जाए। क्योंकि आज फड़ी नहीं लगाई तो फिर अगले रविवार पर बात चली जाएगी। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाया कि सरकार की तरफ से अभी ऐसा कोई आदेश नहीं आया और ना ही वह यहां पर फड़ी लगा सकते हैं। वह यहां से अपना सामान समेटकर चले जाएं। यदि यहां सामान रखने की जिद की तो पुलिस को सख्ती दिखानी होगी। इसके बाद यह लोग यहां से रवानगी लेने लगे। लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर से फड़ियां लगा दी गई।

chat bot
आपका साथी