पत्‍नी को तीन तलाक बोलना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में एक मुस्लिम व्‍यक्ति को अपनी पत्‍नी को तीन तलाक बोलना भारी पड़ गया। पुलिस ने पत्‍नी की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 06:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 09:07 PM (IST)
पत्‍नी को तीन तलाक बोलना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्‍नी को तीन तलाक बोलना मुस्लिम युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

करनाल, जेएनएन। यहां एक व्‍यक्ति को अपनी पत्‍नी को तीन तलाक बोलना काफी भारी पड़ गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने पत्‍नी काे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर कर दिया था। घटना शहर के न्‍यू बहादूर चंद कालाेनी की है।

जानकारी के अनुसार न्यु बहादूर चंद कालोनी का आजम खान का अपनी पत्‍नी से किसी रुकसाना से किसी बात पर विवाद हो गया। बुधवार को उसने धोबी घाट के पास चांदसराय में पत्‍नी को तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। पीड़िता रूकसाना ने इस संबंध में बृहस्‍पतिवार को पुलिस में शिकायत दी। उसने बताया कि उसके पति न्यू बहादूर चंद कालोनी आजम खान पुत्र तहसीन खान ने चांद सराय में उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंं: कृष्ण भक्त विदेशी बाला बनी भारतीय युवक की प्रेम दीवानी, फिर जन्माष्टमी पर उठाया ऐसा कदम

इस संबंध में थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पु‍लिस की टीम गठित की गई और जांच के बाद आरोपित आजम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर थाना प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तीन तलाक मामले के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने पर आरोपित के खिलाफ

मामला दर्ज किया गया व देर रात गिरफ्तारी की गई। आरोपित को कोर्ट में पेश के जिला जेल भेज दिया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी