संसार का सृजन नारी बिना संभव नहीं : प्रेम दीदी

जागरण संवाददाता करनाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 09:51 AM (IST)
संसार का सृजन नारी बिना संभव नहीं : प्रेम दीदी
संसार का सृजन नारी बिना संभव नहीं : प्रेम दीदी

जागरण संवाददाता, करनाल : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को चौथे नवरात्र के अवसर पर मां कुष्मुंडा की आराधना की गई। सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि सृजन करने की रचनात्मक शक्ति भगवान के बाद नारी में है। परमात्मा को इस संसार का रचयिता माना गया है। ब्रह्मा को सृजनकर्ता माना गया है। जो संसार का सृजन करती है। संसार का सृजन बिना नारी नहीं हो सकता है। इसलिए मां कुष्मुंडा यानि नारी की ये सृजन शक्ति वंदनीय है।

chat bot
आपका साथी