पौधे होंगे तो रहेगी हरियाली : नरेश गुप्ता

गो ग्रीन निफा द्वारा आज गोल्डन वैली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घीड़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गो-ग्रीन निफा के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 02:23 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:37 AM (IST)
पौधे होंगे तो रहेगी हरियाली : नरेश गुप्ता
पौधे होंगे तो रहेगी हरियाली : नरेश गुप्ता

जासं, करनाल : गो ग्रीन निफा द्वारा आज गोल्डन वैली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घीड़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गो-ग्रीन निफा के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। निफा के सभी सदस्यों व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मिलकर पौधारोपण किया। संस्थान के प्रांगण में सिल्वर ओक, कटल, नीम, बकैन, गुलमोहर, आम, अमरूद, जामुन, बेल पत्थर, चांदनी सहित अन्य पौधे लगाएं गए। इस अवसर पर महेश गुप्ता, राजीव मल्होत्रा, प्रवेश गाबा, सुभाष कांबोज, जितेंद्र कांबोज, चिराग कांबोज व गुरप्रसाद सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी