हल्की बारिश ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल

सुबह से लेकर शाम तक चल रही बारिश ने निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हल्की बारिश में ही नालियां ओवरफ्लो हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:17 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:17 AM (IST)
हल्की बारिश ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल
हल्की बारिश ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : सुबह से लेकर शाम तक चल रही बारिश ने निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हल्की बारिश में ही नालियां ओवरफ्लो हो गई। नालियों का पानी सड़कों पर आने के साथ-साथ लोगों के घरों में घुसने लगा, जिससे लोग परेशान हैं। चौधरी मोहल्ला निवासी समाजसेवी भीम सचदेवा, अजय सचदेवा, सन्नी, कर्ण ने बताया कि उनके वार्ड में नालियों की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। थोड़ी सी बरसात होने पर ही नालियों का पानी बाहर आना शुरू हो गया। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका प्रशासन ने नालियां बनाते समय सही तरह से कार्य नहीं किया। अब उबड़-खाबड़ नालियां निकासी व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

chat bot
आपका साथी