इग्नू के सहायक निदेशक के घर से चोरी

जागरण संवाददाता, करनाल इग्नू के सहायक निदेशक धर्मपाल के सेक्टर 32 स्थित मकान के बाहर से चोरों ने डेढ़ क्विंटल सरिया चुरा लिया। यह सरिया मकान के निर्माण में लगाया जाना था। जोकि पिछले कई दिनों से घर के बाहर रखा था। चोरी की वारदात को वीरवार अल सुबह अंजाम दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 02:07 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 02:07 AM (IST)
इग्नू के सहायक निदेशक के घर से चोरी
इग्नू के सहायक निदेशक के घर से चोरी

जागरण संवाददाता, करनाल

इग्नू के सहायक निदेशक धर्मपाल के सेक्टर 32 स्थित मकान के बाहर से चोरों ने डेढ़ क्विंटल सरिया चुरा लिया। यह सरिया मकान के निर्माण में लगाया जाना था। जोकि पिछले कई दिनों से घर के बाहर रखा था। चोरी की वारदात को वीरवार अल सुबह अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि चोर किसी वाहन पर आए थे और सरिया लाद कर ले गए। सहायक निदेशक ने पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है। अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

इग्नू के सहायक निदेशक धर्मपाल ने बताया कि उनके मकान की छत पर कुछ काम चल रहा था। इसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही सरिया मंगाया था। इसका वजन करीब डेढ़ ¨क्वटल था, उसकी कीमत लगभग 7 से 8 हजार रुपये थी। उन्होंने बताया यह वारदात वीरवार अल सुबह हुई। जब वह सुबह 3 बजे उठे थे तो सरिया बाहर रखा था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यहां कोई इंतजाम नहीं है। पुलिस की पीसीआर नूर महल के बाहर खड़ी रहती है। वह कॉलोनी में गश्त नहीं करती है। धर्मपाल ने आशंका जताई ऐसे लोग वहां घरों की रेकी कर लेते हैं। जो किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस को यहां सुरक्षा के इंतजाम करना चाहिए और पीसीआर को लगातार गश्त करते रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी