कर्मचारियों की जा रही है अनदेखी : ईश्वर ¨सह

जागरण संवाददाता, करनाल हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर ¨स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 03:01 AM (IST)
कर्मचारियों की जा रही है अनदेखी : ईश्वर ¨सह
कर्मचारियों की जा रही है अनदेखी : ईश्वर ¨सह

जागरण संवाददाता, करनाल

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर ¨सह सरोही व राज्य महासचिव दलेल ¨सह राणा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कच्चे व पक्के कर्मचारियों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। कई बार सरकार को मांगों का ज्ञापन दिया जा चुका है। बातचीत के माध्यम से भी सरकार को कर्मचारियों की समस्याएं बताई गई। लेकिन सरकार ने कभी कर्मचारियों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग में लगे पार्ट टाइम कर्मचारियों का विभाग ने शोषण किया हुआ है। इन कर्मचारियों को न तो पक्का किया गया और न ही फुल टाइम के लिए रखा गया। ये कर्मचारी 30-40 सालों से काम कर रहे हैं। लेकिन न्यूनतम वेतन भी इन्हें नहीं मिल रहा है। वर्ष 2016 में इसी विभाग में लगे पार्ट टाइम कर्मचारियों को बिना किसी सूचना, बिना किसी नोटिस के तानाशाही ढंग से 200 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। यूनियन ने 24 सितंबर को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन करने का निर्णय लिया है। कन्वेंशन को मुख्य तौर पर सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी