वैज्ञानिक तरीके से बताया कैसे पैदा होती है आग

जागरण संवाददाता, करनाल इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) के तत्वावधान में रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 06:18 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 01:21 AM (IST)
वैज्ञानिक तरीके से बताया कैसे पैदा होती है आग
वैज्ञानिक तरीके से बताया कैसे पैदा होती है आग

जागरण संवाददाता, करनाल

इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (इरादा) के तत्वावधान में राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसके तीसरे दिन प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश से आए स्रोत व्यक्ति जितेंद्र भटनागर ने चमत्कारों के पीछे विज्ञान के कौन से कारण कार्य करते है, उनकी जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को एक बर्तन से बार-बार पानी निकाल कर हैरानी में डाल दिया। उन्होंने बताया कि बर्तन में वायुदाब का सिद्धांत कार्य करता है।

दूसरे स्रोत व्यक्ति ब्रह्मप्रकाश सैनी ने मंत्रों उच्चारण शक्ति से और कथित षड्यंत्रकारी लोग आग जलाने का छल करते है, उन्होंने बताया कि ऐसा रसायन की सहायता से होता है। वे लोग दो रसायनों की सहायता से इस क्रिया को करते है और छल करते हैं कि उन्होंने इस अग्नि को अपनी शक्ति से प्रकट किया है।

इरादा के सचिव राजपाल पांचाल और कार्यक्रम अधिकारी संदीप विश्वकर्मा ने कहा की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जन साधारण में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना और विज्ञान के प्रयोगों की जानकारी देना है।

chat bot
आपका साथी