छुट्टी और हड़ताल खा गए कॉलेजों की कक्षाएं, 14 तक अटेंडेंस पूरी करना चुनौती

जागरण संवाददाता, करनाल जिले के कॉलेजों में 14 नवंबर से ओड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 02:34 AM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 02:34 AM (IST)
छुट्टी और हड़ताल खा गए कॉलेजों की कक्षाएं, 14 तक अटेंडेंस पूरी करना चुनौती
छुट्टी और हड़ताल खा गए कॉलेजों की कक्षाएं, 14 तक अटेंडेंस पूरी करना चुनौती

जागरण संवाददाता, करनाल

जिले के कॉलेजों में 14 नवंबर से ओड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार न तो एक सेमेस्टर में अटेंडेंस का नियम पूरा हुआ है और न ही लेक्चर का। पहली अगस्त से सेशन शुरू होने पर इस सेमेस्टर में महज 66 दिन ही कक्षाएं लगी हैं। वहीं, लेट फीस के साथ 31 अगस्त तक दाखिला लेने वाले तो सिर्फ 42 दिन ही क्लास अटेंड कर पाएंगे। एक अगस्त से 14 नवंबर तक 106 दिन बनते हैं। इनमें सरकारी और रविवार के अवकाश निकाल कर 84 शैक्षणिक दिवस हैं। मगर इनमें छात्र संघ चुनाव और रोडवेज की हड़ताल के कारण स्टूडेंट्स 18 दिन कक्षाएं नहीं लगा पाएंगे। इससे सिर्फ 66 दिन ही इस सेमेस्टर में क्लासेज लगी। यह है नियम

एक सेमेस्टर में 90 दिन क्लासेज का नियम हैं। वहीं 75 प्रतिशत अटेंडेंस के नियम में कम से कम 69 लेक्चर होना जरूरी है। मगर इस सेमेस्टर में 13 नवंबर तक लेक्चर भी इतने नहीं लग पाए। ऐसे में परीक्षाओं में बैठने के लिए न सेलेबस पूरा हुआ और न ही लेक्चर। जिले में 12 कॉलेजों में 15 हजार के करीब विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। छह जून से शुरू हुई थी एडमिशन प्रक्रिया

कॉलेजों में इस बार 90 दिन क्लास लगाने के ऑर्डर दिए थे और पिछले वर्ष की अपेक्षा एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू की गई थी। हालांकि यह 31 अगस्त तक चली। इस सेशन में 6 से 14 जून तक एडमिशन प्रक्रिया हुई। जबकि इसके बाद लेट फीस के साथ भी दाखिले हुए। ऐसे समझें गणित

माह कुल दिन शैक्षणिक दविस

अगस्त 31 24

सितंबर 30 24

अक्तूबर 31 24

नवंबर 13 11

कुल 106 84 अक्टूबर-नवंबर में ये रहा व्यवधान

-15 से 17 अक्तूबर तक छात्र संघ चुनाव

-17 अक्तूबर के बाद से रोडवेज की हड़ताल

-24 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती

-27 अक्तूबर को करवा चौथ

-28 अक्तूबर को रविवार

-1 नवंबर को हरियाणा दिवस

-6 से 13 नवंबर तक दिवाली व अन्य त्योहारों और शीतकालीन अवकाश

-14 नवंबर से परीक्षाएं। फोटो--- 30 नंबर है।

वर्जन-

विद्यार्थियों का सेलेबस तो लगभग पूरा करा ही लिया गया है। अभी जो थोड़ा बहुत रह गया है, उसे दिवाली से पहले पूरा करा लिया जाएगा। 14 नवंबर से परीक्षाएं शुरू हैं।

-डॉ. रामपाल सैनी, ¨प्रसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज

chat bot
आपका साथी