बसंत विहार कालोनी में करीब 1 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना शुरू

राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शनिवार को बसंत विहार कालोनी के वासियों के लिए नगर निगम की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये की राशि से लगाए जाने वाले 4 पेयजल घर के निर्माण कार्य की परियोजना की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:38 AM (IST)
बसंत विहार कालोनी में करीब 1 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना शुरू
बसंत विहार कालोनी में करीब 1 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना शुरू

जागरण संवाददाता, करनाल : राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शनिवार को बसंत विहार कालोनी के वासियों के लिए नगर निगम की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये की राशि से लगाए जाने वाले 4 पेयजल घर के निर्माण कार्य की परियोजना की शुरुआत की। योजना के तहत कालोनी में करीब 23.57 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का भी कार्य जारी है। जिसमें से 10 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है।

राज्य मंत्री ने नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालोनी में जल्द से जल्द सीवरेज, स्वच्छ पेयजल की सुविधा तथा पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूरा करें ताकि इस क्षेत्र की गलियों को पक्का कराया जा सके और लोगों को सुविधा मिले।

उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा का निमंत्रण बसंत विहार कालोनी के लोगों को दिया। इस दौरान कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, कंवर पाल राणा, सतीश राणा, बलविन्द्र सिंह, अनिल राणा व दीपक दनियालपुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी