फसल बीमा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हुड्डा ने चलाया टैक्‍टर

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फसल बीमा योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। हुड्डा इस दौरान टैक्‍टर चलाते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 02:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 03:09 PM (IST)
फसल बीमा के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व सीएम हुड्डा ने चलाया टैक्‍टर

करनाल, [वेब डेस्क]। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फसल बीमा योजना के विरोध में सीएम सिटी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दाैरान हुड्डा टैक्टर चला रहे थे। प्रदर्शन में विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा भी शामिल हुए।

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार फसल बीमा के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है। सारा कुछ किसानों को चूना लगाने और बीमा कंपनियों को मोटी कमाई कराने के लिए किया जा रहा है। भाजपा किसानों की हितैषी होने का दिखावा कर उन्हें लूटने पर आमादा है। कांग्रेस उसकी इस मंशा को किसी हालत में पूरा नहीं होने देगी।

पढ़ें : विधायक के बेटे पर राजस्थान में दुष्कर्म का केस, कांग्रेस के दो नेता आमने-सामना

करनाल में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी करनाल के कुंजपुरा रोड होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर आए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा खुद टैक्टर चला रहे थे।

पढ़ें : सलमान खान फिर मुश्किल में, कुलदीप बिश्नोई ने कहा- काला हिरण मामले में जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को शोषण तुरंत बंद होना चाहिए और उनके कल्याण के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। फसल बीमा के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाना चाहिए।

देखें तस्वीरें : फसल बीमा योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

chat bot
आपका साथी