लाइब्रेरियन से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस को शिकायत

हर्बल पार्क में स्वामी भीष्म लाईबेरी में नियुक्त कर्मचारियों ने व्यक्ति पर झगड़ा करने और हुड़दंगबाजी करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:49 AM (IST)
लाइब्रेरियन से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस को शिकायत
लाइब्रेरियन से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस को शिकायत

संवाद सहयोगी, घरौंडा : हर्बल पार्क में स्वामी भीष्म लाईबेरी में नियुक्त कर्मचारियों ने व्यक्ति पर झगड़ा करने और हुड़दंगबाजी करने का आरोप लगाया है। लाइब्रेरियन का आरोप है कि जगपाल कई दिनों से सरकारी पुस्तकालय की व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहा है। दोनों कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत नगरपालिका सचिव को की। नपा सचिव ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए घरौंडा पुलिस को शिकायत दी है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी के स्टाफ सदस्यों ने शेखपुरा निवासी जगपाल उर्फ जेपी शेखपुरा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। जेपी द्वारा लाइब्रेरी स्टाफ के साथ झगड़ा करने, दु‌र्व्यवहार करने, पाठकों को गुमराह करने व सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। जेपी शेखपुरा जानबूझकर लाइबेरी की व्यवस्था बिगाड़ना चाहता है। लाइब्रेरी का वातावरण खराब करने वाले जेपी के खिलाफ घरौंडा पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। साथ ही इस शिकायत की एक कॉपी एसडीएम घरौंडा और डीएसपी घरौंडा को भेजी गई है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी