चाय की चुस्की, दोपहर और रात का भोज कार्यकर्ताओं के घर करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:23 AM (IST)
चाय की चुस्की, दोपहर और रात का भोज कार्यकर्ताओं के घर करेंगे सीएम
चाय की चुस्की, दोपहर और रात का भोज कार्यकर्ताओं के घर करेंगे सीएम

जागरण संवाददाता, करनाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल में कार्यकर्ताओं के बीच रहेंगे। चाय की चुस्की, दोपहर और रात का भोज वह कार्यकर्ताओं के घर करेंगे। वह दोपहर एक बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक अलग-अलग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे।

सीएम दोपहर एक बजे गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में आकर शीश नवाएंगे। इसके बाद वह सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे विकास कॉलोनी स्थित शिक्षाविद संजय पठानिया के आवास पर जाएंगे। इसके बाद वार्ड नंबर चार में नीलम नोतना के आवास पर जाएंगे। वह इसके बाद वह पार्षद रामचंद्र काला, जोगिद्र शर्मा, शिव शर्मा और हरीश बिट्टू के आवास पर जाएंगे। शाम सवा सात बजे वह ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता के मान कालोनी स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद वह पार्षद युद्धवीर सैनी और सरदार विक्रम सिंह रामगढि़या के आवास पर जाएंगे। इसके बाद वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। रात साढ़े नौ बजे वह सेक्टर नौ में राहुल राय के आवास पर रात्रि भोज करेंगे। 'मैं भी मनोहर लाल' बनकर दोगुने वोट से जिताएंगे : टंडन

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से विधायक के रूप में चुनाव लड़ा और केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था। कार्यकर्ताओं को बड़ी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए 'मैं भी मनोहर लाल' बनकर पहले से दोगुने मतों से सीएम को जिताने का काम करें। वह रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने करनाल विधान सभा चुनाव में बनाई गई बूथ रचना की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी रचना बहुत ही अच्छे तरीके से की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मिल कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमें सूक्ष्म चुनाव प्रबंधन की रचना करते हुए समर्पण भाव से काम करना है और एक लाख के नारे को साकार करते हुए भारी जीत हासिल करनी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल विधानसभा चुनाव प्रभारी जंग बहादुर चौहान, विधानसभा संयोजक अशोक सुखीजा व मेयर रेणुबाला गुप्ता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी