दोपहर को छाये बादल, शीत लहर ने कंपकपाया

जागरण संवाददाता, करनाल इस बार मौसम अच्छा रहा है। धुंध ज्यादा नहीं है, केवल सुबह व रात क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 01:24 AM (IST)
दोपहर को छाये बादल, शीत लहर ने कंपकपाया
दोपहर को छाये बादल, शीत लहर ने कंपकपाया

जागरण संवाददाता, करनाल

इस बार मौसम अच्छा रहा है। धुंध ज्यादा नहीं है, केवल सुबह व रात के

समय हल्की धुंध है। ऐसा मौसम फसल के लिहाज से भी और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर है। पिछले साल के मुकाबले इस बार धुंध बहुत कम आई है। इस समय जो मौसम बना हुआ है वह गेहूं की फसल के अनुकूल है। सुबह व शाम के समय बहुत अधिक ठंड होती है और दोपहर को सूर्य निकलने से मौसम में गर्माहट भी है। हालांकि मंगलवार को स्थिति थोड़ी अलग रही। दिन में धूप तो निकली लेकिन बादल छा जाने और तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक अधिक हो गई। अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली जो शीत लहर में बदल गई। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 51 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी जो सुबह नौ बजे के बाद साफ हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी