देश विकास के लिए शिक्षा जरूरी : मलिका

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा ने कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिए बच्चों को अधिक से अधिक उच्च स्तरीय शिक्षा दिलवानी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 01:55 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 06:18 AM (IST)
देश विकास के लिए शिक्षा जरूरी : मलिका
देश विकास के लिए शिक्षा जरूरी : मलिका

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मलिका नड्डा ने कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिए बच्चों को अधिक से अधिक उच्च स्तरीय शिक्षा दिलवानी होगी। शिक्षा बच्चों को हर प्रकार से मजबूती प्रदान करती है। शिक्षा प्राप्त बच्चे आगे चलकर देश उन्नति में एक बड़ी कड़ी के रूप में करेंगे। ज्योति इंटरप्राइजिज के एमडी अनिल गुप्ता के निवास पर उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की। नागरिकता संशोधन बिल पर उन्होंने कहा कि हिसा फैलाना, आग और तोड़फोड़ करना गलत है। देश के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि इस बिल का देश की सवा सौ करोड़ जनता से कोई लेना-देना नहीं है। इस बिल के माध्यम से लोगों को नागरिकता देने के साथ-साथ घुसपैठियों को देश से निकालने का काम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी