बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुति

अनुपम शिक्षा निकेतन स्कूल कुटेल मे साइंस फेयर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:40 AM (IST)
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुति
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, करनाल : अनुपम शिक्षा निकेतन स्कूल कुटेल मे साइंस फेयर और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान और गणित के विभिन्न मॉडल बनाए और उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बच्चों ने चुंबकीय ट्रेन, विद्युत मोटर, सूत से सूत्र तक, प्रकाश का परावर्तन, आज्ञाकारी गेंद, तलों में घर्षण, विद्युत जनरेटर, तोड़ो और जोड़ो जैसे आकर्षक मॉडल बनाए। इनके बारे में स्थानीय लोगों और पाठशाला के बच्चों ने जानकारी हासिल की। कार्यक्रम प्रभारी समनदीप कल्याण ने बताया कि इन कार्यक्रमों का आयोजन विज्ञान विषय को रोचक बनाने और बच्चों को खेल-खेल में गणित और विज्ञान की जानकारी देने के लिए किया जा रहा है। डायरेक्टर पवन कुमार, प्रिसिपल प्रदीप कुमार ने बच्चों के बनाए गए मॉडलों को खूब सराहा। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक व अभिभावक भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी