भौतिकवाद को छोड़ प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए : बत्रा

श्री राम मंदिर में भोले बाबा को पंचामृत स्नान विधि विधान के साथ कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 09:18 AM (IST)
भौतिकवाद को छोड़ प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए : बत्रा
भौतिकवाद को छोड़ प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए : बत्रा

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर-आठ स्थित श्री राम मंदिर में भोले बाबा को पंचामृत स्नान विधि विधान के साथ कराया गया। दूध, दही, घी, शक्कर व शहद तथा बेलपत्र आक के पत्ते से स्नान के बाद भोले बाबा को भव्य रूप में सजाया गया। मुख्य यजमान केएल भास्कर, सरोज भास्कर, अमन भास्कर, सुमन भास्कर, अंबर भास्कर और शिवानी भास्कर रहे। अनु खट्टर ने भजन गाया। ज्योति कौशल ने बांके बिहारी तेरे नाल वे असा ला लेइया यारियां.. भजन सुनाया।

प्रधान जगन बत्रा ने कहा कि मनुष्य को हर पल आनंद में जीना चाहिए बिना लालच किए, धन दौलत साथ नहीं जाएगा। उसके लिए ज्यादा परेशान होना नहीं चाहिए। भौतिकवाद को छोड़ के प्रभु में मन लगाना चाहिए। पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री और नरेश शास्त्री ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण द्वारा भोले बाबा को पंचामृत स्नान करा फूलों से सजाया।

इस अवसर पर डा. आरके सचदेवा, प्रधान सेवादार जगन बत्रा, डा. केएल डांग, निशा शर्मा, संतोष सेतिया, रीना गोयल, सीमा, सुरेंद्र पाल, प्रिस गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल छाबड़ा, सुंदर अरोड़ा, चरणजीत अरोड़ा, चंद्र बत्रा मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी