जनसंख्या वृद्धि वैश्विक स्तर की समस्या

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश की आगे आने पीढि़यों को जनसंख्या में निरंतर हो रही वृद्धि और उससे पनप रही भीषण समस्या से अवगत करना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Jul 2018 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 11 Jul 2018 06:28 PM (IST)
जनसंख्या वृद्धि वैश्विक स्तर की समस्या
जनसंख्या वृद्धि वैश्विक स्तर की समस्या

जागरण संवाददाता, करनाल : विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश की आगे आने पीढि़यों को जनसंख्या में निरंतर हो रही वृद्धि और उससे पनप रही भीषण समस्या से अवगत करना है। जनसंख्या वृद्धि की समस्या केवल एक देश से ही जुड़ी न होकर बल्कि वैश्विक स्तर की समस्या है।

इस भाषण प्रतियोगिता को वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कराया गया। जिसमें दीक्षा अरोड़ा ने प्रथम स्थान, मनोज त्यागी ने द्वितीय स्थान और मंथक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस प्रतियोगिता में मंजू, सिया, रिया, तुषा, और अंकित को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश त्यागी ने कहा कि आज जनसंख्या वृद्धि की समस्या महामारी का रूप ले चुकी है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो गरीबी अपने चरम सीमा पर पहुंच जाएगी। भाषण प्रतियोगिता के समापन के मौके पर प्रबंधक समिति के सदस्य संग्राम ¨सह, गतिविधि संचालक सोमेश त्यागी, श्रीकांत, कुलदीप शर्मा, नीरज शर्मा, राम शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी