किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया

संवाद सहयोगी असंध गांव उपलाना सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक खंड कृषि अधिकारी डा. रा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 08:54 AM (IST)
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया
किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया

संवाद सहयोगी, असंध : गांव उपलाना सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक, खंड कृषि अधिकारी डा. राधे श्याम व कृषि विकास अधिकारी, डा. कुलबीर खत्री ने फसल अवशेष प्रबंधन के तहत किसानों को जागरूक किया। किसान जरनैल सिंह व किसान अशोक भामा के खेत पर स्ट्रा बैलर द्वारा गठ्ठे बनवाए और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन बारे जानकारी दी। बताया कि धान कटाई कम्बाइन हार्वैस्टर होने के बाद बचे फसल अवशेष में आग ना लगाएं बल्कि इनका प्रबंधन करें। खंड कृषि अधिकारी डा. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि किसानों को धान के फसल के अवशेष नहीं जलाने चाहिए। इसकी भूमि की उर्वरक क्षमता में कमी होती है और कई तरह के नुकसान सामने आते हैं। इस मौके पर संदीप कुमार व सुनील एटीएम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी