दीप सजाओ प्रतियोगिता में अवनि प्रथम

संवाद सहयोगी, तरावड़ी अंजनथली रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित ब्रेनओ ब्रेन में दीप सजाओ प्रति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 03:01 AM (IST)
दीप सजाओ प्रतियोगिता में अवनि प्रथम
दीप सजाओ प्रतियोगिता में अवनि प्रथम

संवाद सहयोगी, तरावड़ी

अंजनथली रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित ब्रेनओ ब्रेन में दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्रेन ओ ब्रेन के सभी बच्चों ने हिस्सा लेकर आकर्षक ढंग से दीप सजाए। ब्रेन ओ ब्रेन की संचालिका रेनू गुप्ता ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में रायना, आकर्ष, अवनि, कुश, अथर, हार्दिक, देवांग, शैलजा, साथविक, लविश, लोकेश समेत कई बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चे अपने घर से दीपावली पर्व पर सजाए जाने वाले दीपों को भव्य रूप से सजाकर लाए। स्कूल में उन्होंने दीये सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दीपों को ओर अधिक आकर्षक रूप दिया। सभी बच्चों ने दीपावली पर्व पर आतिशबाजी का प्रयोग न करने की अपील की। दीप सजाओ प्रतियोगिता में रायना ने सबसे अच्छी दीपों से सजी थाली बनाकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अवनि व दिवांग ने भी दीपों के पर्व पर दीप सजाकर द्वितीय स्थान और तनमय ने तीसरा स्थान हासिल किया। रेनू गुप्ता व सौरभ गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर दीपों का पर्व है। इस दिन हमें आतिशबाजी का प्रयोग न करके घरों में दीप जलाकर खुशियां मनानी चाहिए। आतिशबाजी से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

chat bot
आपका साथी