रौब दिखाया, होगा लाइसेंस रद्द

By Edited By: Publish:Tue, 20 Nov 2012 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2012 06:51 PM (IST)
रौब दिखाया, होगा लाइसेंस रद्द

जागरण संवाद केंद्र, करनाल

शादी समारोह हो या फिर कोई खुशी का माहौल। अब यदि रौब झाड़ने के नाम पर लाइसेंसी हथियार से फायर किया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। यह आदेश एसपी शशांक आनंद ने जारी किए हैं। यह कार्रवाई कैमला में शादी के दौरान दूल्हे के मामा की मौत के बाद की गई है। वहीं दूसरी ओर गोली चलाने वाले दूल्हे के फूफा के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए पानीपत बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी शशांक आनंद के अनुसार सरकार की ओर से लोगों को हथियार का लाइसेंस उनकी आत्मरक्षा के लिए प्रदान किया जाता है। कुछ लोग शादी समारोह व खुशी के मौके पर रौब दिखाते हुए फायर कर देते हैं। ऐसा करना कई बार खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसी घटनाओं के मद्देनजर कई बार आदेश भी जारी किए गए कि वह भीड़-भाड़ व किसी समारोह में झूठी शान दिखाकर फायर न करें। ऐसा करना कानून अपराध है। ऐसा अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यदि अब किसी ने ऐसा किया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। दूल्हे के फूफा का लाइसेंस रद्द करवाने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसपी के अनुसार 18 नवंबर को पानीपत से कैमला गांव में बारात आई। दूल्हे के फूफा फफड़ाना निवासी रामशरण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से झूठी शान जताते हुए फायर किया जो दूल्हे के गुल्लरपुर निवासी मामा धूप सिंह को लगी। हालांकि धूप सिंह को इलाज के लिए पानीपत के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब धूप सिंह के खिलाफ थाना घरौंडा में हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार धूप सिंह को पानीपत बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी