मिशन 2019 को फतह करने को कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सीवन: हलका गुहला विधायक कुलवंत हलका गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन 2019 को फतह करने के लिए अभी से कमर कस लें। लोगों से सम्पर्क साध कर सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 May 2018 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 03 May 2018 11:24 PM (IST)
मिशन 2019 को फतह करने को  कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता
मिशन 2019 को फतह करने को कमर कस लें भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, सीवन: हलका गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन 2019 को फतह करने के लिए अभी से कमर कस लें। लोगों से सम्पर्क साध कर सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दें।

बाजीगर भाजपा नेता र¨वद्र तनेजा के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र भी फूंका और बताया कि किस प्रकार उन्हें जनता तक पहुंचना और उन्हें अपने साथ जोड़कर रखना है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग की अहम भूमिका रहेगी। पार्टी भी युवा चेहरों को आगे लाकर उनकी शक्ति का भरपूर सहयोग प्राप्त करेगी। बाजीगर ने कहा कि जब लोग विकास कार्यो की तुलना करेंगे तो इसका सीधा लाभ चुनाव में होगा

इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेश मुंजाल, राजेश रहेजा, रविन्द्र तनेजा, विनोद तनेजा, राजेन्द्र तनेजा, आरजू तनेजा, के के आनन्द, यशपाल राणा, लक्ष्मण दास, जंगीर ¨सह चेयरमैन, जय प्रकाश एमसी, निर्भय औलख, गगन कम्बोज, नरेश गर्ग, बंसी लाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

गुहला में आए सात अरब

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा राज में रुपयों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार की टकसाल का मुंह गुहला की तरफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों व करोड़ों रुपयों की बात नहीं है, अलबत्ता उनके कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए सात अरब रुपये आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी