मदर ग्रुप की महिलाओं ने जताया रोष

आंगनबाड़ी के मदर ग्रुप की महिलाओं ने मांगें पूरी कराने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। किसान भवन में मूर्ति देवी करोड़ा की अध्यक्षता में धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन हलका विधायक की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी संध्या कौशिक को सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 01:46 AM (IST)
मदर ग्रुप की महिलाओं ने जताया रोष
मदर ग्रुप की महिलाओं ने जताया रोष

संवाद सहयोगी, पूंडरी : आंगनबाड़ी के मदर ग्रुप की महिलाओं ने मांगें पूरी कराने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। किसान भवन में मूर्ति देवी करोड़ा की अध्यक्षता में धरना दिया। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन हलका विधायक की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी संध्या कौशिक को सौंपा। किसान भवन में धरने का संचालन संतरों देवी टीक ने किया।

जिला सचिव सुनीता शर्मा ने कहा कि हलका विधायक को पिछली बार उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन दिया था। मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार कुकों की अनदेखी कर रही है। पहले कुकों को हर सप्ताह काम दिया जाता था, लेकिन अब तीन दिन ही दिया जाता है। इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दे है, जिनमें उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती संघर्ष जारी रहेगा। 6 मार्च को करनाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान कृष्ण करोड़ा, सुनीता शर्मा, ममता, बाला, मूर्ति, संतरों आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी