गोहाना सम्मान रैली में प्रदेशभर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता : माजरा

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौ.देवीलाल के 105वें जन्मोत्सव पर गोहाना सम्मान दिवस रैली में जनसैलाब उमड़ेगा। यह रैली सत्तासीन भाजपा सरकार की कलई खोलने का काम करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:15 AM (IST)
गोहाना सम्मान रैली में प्रदेशभर से  पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता : माजरा
गोहाना सम्मान रैली में प्रदेशभर से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता : माजरा

जागरण संवाददाता, कैथल : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौ.देवीलाल के 105वें जन्मोत्सव पर गोहाना सम्मान दिवस रैली में जनसैलाब उमड़ेगा। यह रैली सत्तासीन भाजपा सरकार की कलई खोलने का काम करेगी। वे जिले के दर्जनों गांव का दौरा कर ग्रामीणों को सम्मान रैली में आने का न्यौता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता जिसने सत्तासीन रहते हुए प्रदेश के गरीब और कमेरे वर्ग की दशा बदलकर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत किया। उनके जन्मदिवस को उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति समर्पण के रूप में मनाया जाना है। भाजपा ने आम आदमी को महंगाई से दुखी कर रखा है। उससे मुक्ति दिलाने में भी यह महारैली महत्वपूर्ण होगी। गरीब किसान, मजदूर, व्यापारी या कर्मचारी भाजपा की नीतियों के चलते अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहा है। भाजपा और कांग्रेस की प्रदेश सरकारों ने केवल राज्य की भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम किया है।

बॉक्स

जनसंपर्क अभियान के दौरान इनेलो की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए विभिन्न गांवों के लोगों ने इनेलो का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले प्रदीप शर्मा, संजू शर्मा, बबली शर्मा, नरेश शर्मा, राजा राम शर्मा, ¨रकू, शर्मा, पवन, रोहताश शर्मा, बृजलाल शर्मा, प्रवीण शर्मा थे। गांव वजीरनगर में जनसभा के दौरान इनेलो व बसपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए बलवान कश्यप, गुरनाम सैनी, सुख¨वद्र सैनी, राहुल सैनी व अजय सैनी ने परिवार सहित आजाद विधायक को छोड़कर इनेलो में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी