चहारदीवारी टूटी, पीने का पानी नहीं शौचालय व बैठने को बेंच तक नहीं

नगर की पहचान बनाने की जिम्मेदारी उठाने वाला कलायत एसडीएम कार्यालय स्वयं की पहचान भी खोने लगा है। कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी सुविधाओं को तरस रहे हैं। परिसर की नेशनल हाईवे के साथ लगती चहारदीवारी टूटी पड़ी है। बैठने के लिए बेंच नहीं है। खड़े होने के लिए शेड नहीं है। पीने को पानी और शौचालय नहीं है, पूरा परिसर गंदगी से अटा है। जगह जगह खुले बिजली के नंगे तार पड़े हैं। यहां तक कि मुख्य भवन में उप मंडल कार्यालय का कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:11 PM (IST)
चहारदीवारी टूटी, पीने का पानी नहीं
शौचालय व बैठने को बेंच तक नहीं
चहारदीवारी टूटी, पीने का पानी नहीं शौचालय व बैठने को बेंच तक नहीं

संवाद सहयोगी, कलायत : नगर की पहचान बनाने की जिम्मेदारी उठाने वाला कलायत एसडीएम कार्यालय स्वयं की पहचान भी खोने लगा है। कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी सुविधाओं को तरस रहे हैं। परिसर की नेशनल हाईवे के साथ लगती चहारदीवारी टूटी पड़ी है। बैठने के लिए बेंच नहीं है। खड़े होने के लिए शेड नहीं है। पीने को पानी और शौचालय नहीं है, पूरा परिसर गंदगी से अटा है। जगह जगह खुले बिजली के नंगे तार पड़े हैं। यहां तक कि मुख्य भवन में उप मंडल कार्यालय का कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगा है। जिला परिषद के पूर्व उप-प्रधान धर्मवीर कौलेखां, संपूर्ण कोयल, नरेंद्र सूर्यवंशी, राजबीर, सुनील सहारण, मनोज का कहना है कि एसडीएम कार्यालय को उपमंडल का मुख्यालय माना जाता है। जब मुख्यालय के हालात बदतर हों तो नगर के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने 2016 में लघु सचिवालय बनाने की घोषणा तो की, लेकिन दो साल बाद भी काम शुरु नहीं हो सका है। इतना जरूर हुआ है कि इसके लिए प्रस्तावित क्षेत्रफल को घटा दिया गया है।

जल्द ही मिलेगी सुविधाएं

कलायत से आजाद विधायक जयप्रकाश ने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को विधानसभा व मुख्यमंत्री के सामने रखते रहे हैं। लघु सचिवालय निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री से बातचीत की थी। उनकी कोशिश है कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाई जाएं।

जनता देगी जवाब

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों ने सिर्फ जनता को झूठे सपने दिखाए। आज हकीकत सबके सामने हैं। चुनाव नजदीक हैं आमजन इसका जवाब वोट से देगा।

सरकार कर रही गुमराह

कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनीता सहारण ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान कलायत को नई पहचान मिली थी। वर्तमान सरकार कागजों में झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। धरातल पर कोई काम हुआ है तो जनता के सामने रखें।

जल्द शुरू होगी लघु सचिवालय का निर्माण

भाजपा प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में करोड़ों रुपये विकास के लिए मिले हैं। 724 करोड़ से अधिक की राशि से विकास कार्यो को मूर्त रूप दिया है। लघु सचिवालय का निर्माण भी शीघ्र शुरु हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी