24 लाख रुपये से सुधरेंगे नंदीशाला के हालात, टेंडर लगाया

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से गांव भैणी माजरा स्थित नंदीशाला में फैली अव्यवस्थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM (IST)
24 लाख रुपये से सुधरेंगे नंदीशाला के हालात, टेंडर लगाया
24 लाख रुपये से सुधरेंगे नंदीशाला के हालात, टेंडर लगाया

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से गांव भैणी माजरा स्थित नंदीशाला में फैली अव्यवस्था के सुधार के लिए टेंडर लगाया गया है। दो दिन पहले ही 24 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया गया है। 18 सितंबर को टेंडर खोल दिया जाएगा। नंदीशाला में भारी अव्यवस्था के कारण बेसहारा पशु दम तोड़ रहे थे। बरसात के बाद कीचड़ फैल गया था। कीचड़ में धंसकर पशु बीमार हो रहे थे। नंदीशाला समिति के सदस्य कई बार समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके थे। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा था। दैनिक जागरण ने भी नंदीशाला की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद डीसी ने नंदीशाला की व्यवस्था में सुधार के नप अधिकारियों को आदेश दिए। चारे की भी मुख्य रूप से कमी बनी रहती है। रोजाना खर्च 30 से 35 हजार रुपये का है। शहर से दूर होने के कारण लोग भी सहायता के लिए नहीं पहुंच पाते। कुछ महीने पहले ही पशुओं के लिए शेड बनाए गए थे, लेकिन बजट कम होने के कारण शेड के नीचे पक्का नहीं हो सका। बरसात के बाद नंदीशाला में पानी भर जाता है। अब इन रुपयों से नंदीशाला की व्यवस्था में सुधार किया जा सकेगा।

नंदीशाला में रह रहे करीब 700 पशु

नंदीशाला में करीब 700 पशु रहे रहे हैं। उनके लिए प्रशासन के पास इंतजाम पूरे नहीं है। नंदीशाला समिति के प्रधान व उपप्रधान अव्यवस्था के कारण ही अपना इस्तीफा देकर चले गए थे। हालांकि शहर की सड़कों पर भी करीब 500 पशु हैं। सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। नंदीशाला में हालात ठीक होने के बाद इन पशुओं को पकड़ लिया जाएगा। डीसी धर्मवीर ¨सह के आदेशों पर नंदीशाला की देखरेख के लिए 24 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। 18 सितंबर को टेंडर खोल दिया जाएगा ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

- कुलदीप मलिक, सचिव नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी