बिना रोशनी कैसे जगमग होगा श्री कपिल मुनि सरोवर

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से करीब एक दशक पहले श्री कपिल मुनि धाम सरोवर के किनारे लाखों रुपये की राशि से स्थापित लाइटों के खराब होने से पर्यटक हताश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 10:45 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 10:45 AM (IST)
बिना रोशनी कैसे जगमग होगा  श्री कपिल मुनि सरोवर
बिना रोशनी कैसे जगमग होगा श्री कपिल मुनि सरोवर

संवाद सहयोगी, कलायत : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से करीब एक दशक पहले श्री कपिल मुनि धाम सरोवर के किनारे लाखों रुपये की राशि से स्थापित लाइटों के खराब होने से पर्यटक हताश हैं। रात्रि के समय जो मनोरम दृश्य तीर्थ का रोशनी में बनता था, वह गायब है। रात भर पर्यटन स्थल अंधकार में डूबा रहता है। इससे प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा तीर्थो को आधुनिक रूप से विकसित करने की योजना लक्ष्य तक नहीं पहुंच पा रही।

देश-दुनिया के अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बिदु श्री कपिल मुनि धाम के प्रति अधिकारियों की बेरुखी को लेकर युवा समाज सेवी नरेश वमर ने सीएम विडो के माध्यम से मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया है।

विवश होकर खटखटाया

सीएम का दरवाजा:

नरेश वर्मा ने शिकायत में उल्लेख किया है कि लगभग 32 लाख रुपये की राशि से आधुनिक लाइटों में बल्ब लगाए हुए है। इनके खराब होने के कारण सरोवर अंधकार में डूबा रहता है। तीर्थ पर लगाई लाइटों के खराब होने बारे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को कई बार सूचित भी किया गया। बोर्ड द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री को शिकायत करने का निर्णय लिया गया।

अलग से की गई बिजली

ट्रांसफार्मर की व्यवस्था:

श्री कपिल मुनि सरोवर सौदर्यकरण के लिए नगरपालिका की तरफ से करीब 48 लाख रुपए खर्च कर लाईटों का अलग से ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ताकि नगर की बिजली व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का विपरित प्रभाव न पड़े। जिन अधिकारियों के कंधों पर तीर्थ की देखरेख का जिम्मा है वे लापरवाही का परिचय दे रहे हैं। इससे लोगों में भारी रोष है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी