विज्ञान प्रदर्शनी में सोमवती ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कलायत स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:43 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में सोमवती ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञान प्रदर्शनी में सोमवती ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, कलायत : विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को कलायत स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें नौवीं और दसवीं की 40 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने वाटर रिचार्ज सिस्टम, बायोगैस प्लांट, सौर मंडल, हार्ट, प्रकाश संश्लेषण, सांस नली पर आधारित माडल प्रदर्शनी में सजाए। प्रदर्शनी की शुरुआत शिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य अनीता ने की। उनके साथ रसायन विज्ञान शिक्षिका मंजू नैन, वकील सिंह, रीचा शर्मा, बिमला देवी मौजूद रहे। निर्णायक टीम ने छात्राओं द्वारा तैयार माडलों का अवलोकन किया। छात्राओं ने माडल से जुड़े हर पहलु की बारीकी से जानकारी दी। प्रदर्शनी में दसवीं कक्षा की सोमवती ने बायोगैस प्लांट के माडल के आधार पर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं की श्वेता ने वाटर सिस्टम को तैयार कर दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर दसवीं कक्षा की छात्रा ईशा रही। कन्या स्कूल में छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रदर्शनी में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाते हैं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम-सी रही प्रथम

संवाद सहयोगी, ढांड : बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने इसकी अध्यक्षता की। सांस्कृतिक-गतिविधि समिति की सदस्या डा. कुसुम के नेतृत्व में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय से 24 प्रतिभागियों की आठ टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, खेल जगत, विज्ञान व संस्कृत साहित्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। सभा कक्ष में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और श्रोताओं ने प्रतियोगिता का आनंद लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका में विराजमान डा. अमनदीप कौर, डा. विशंभर दास, डा. दीपचंद और डा. नैंसी ने निभाई। टीम-सी में कुमारी अंजू, कुमारी सिमरन व कुमारी प्रीति थी। यह टीम प्रथम रही। टीम जी ने द्वितीय, इसमें सुमित, शिवम व अभिषेक, टीम बी तृतीय स्थान पर रही। इसमें कुमारी प्रीति, कुमारी प्रियंका व सलोनी थी। अव्वल टीमों को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी