भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन का पर्व

जिलाभर में बृहस्पतिवार को भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के उपलक्ष्य में बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों में खूब रौनक रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 08:29 AM (IST)
भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन का पर्व
भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध मनाया रक्षा बंधन का पर्व

जागरण संवाददाता, कैथल :

जिलाभर में बृहस्पतिवार को भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के उपलक्ष्य में बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। रक्षा बंधन पर्व पर बाजारों में खूब रौनक रही। महिलाओं व छोटे बच्चों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। बाजारों में रूद्राक्ष, मोती चंदन, बच्चों के खिलौनों, कार्टूनों की राखियों की धूम रही। इसके साथ ही मिठाईयों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी।

राजौंद : भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजार में पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां मिली। दुकानदार नीरज, योगेश, कुलदीप, गोल्डी, सुभाष, रमेश ने बताया कि इस बार लोगों में पहले की अपेक्षा काफी उत्साह देखने को मिला। इस बार रक्षा बंधन पर कलाइयों पर बांधने वाली राखियों की ही नहीं बल्कि राखी के ग्रीटिग की भी काफी मांग रही। रक्षा बंधन का त्योहार बहन भाई के प्यार का प्रतीक है।

वहीं सीवन में भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन बृहस्पतिवार को नगर में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी व उनसे रक्षा का वचन लिया और भाईयों की लंबी आयु की प्रभु से कामना की। भाईयों ने भी अपने साम‌र्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार व राशि आदि दी। सुबह से ही इस पर्व को लेकर काफी उत्साह था। बाजारों में खासकर मिठाई व राखी वाली दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने जम कर मिठाईयों की खरीददारी की। स्कूलों में भी राखी बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। --------------

chat bot
आपका साथी