भाषण प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा रही प्रथम

डीएवी कॉलेज चीका में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 15 विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता, सामाजिक जीवन में सोशल मीडिया की भूमिका व नशे के दुष्परिणाम विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:27 PM (IST)
भाषण प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा रही प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा रही प्रथम

संवाद सहयोगी, गुहला चीका :

डीएवी कॉलेज चीका में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 15 विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता, सामाजिक जीवन में सोशल मीडिया की भूमिका व नशे के दुष्परिणाम विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा ने प्रथम, अंकिता शर्मा दूसरा व ¨प्रसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रफीक खान और जसप्रीत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका लवलीन दत्त व सुषमा वत्स ने निभाई। मंच का संचालन माला शर्मा ने किया। माला शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण : रणपाल ¨सह

संस, गुहला चीका : कॉलेज में राजनीतिक विभाग की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें डीएवी कॉलेज साढ़ोरा के प्राचार्य डॉ. रणपाल ¨सह ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की उन्नति का सबसे बड़ा पैमाना होता है। जिस राष्ट्र की शिक्षा पद्धति जितनी वैज्ञानिक तर्कसंगत और आधुनिक होगी वह देश उतनी ही उन्नति करेगा। आज दुनिया में जितने भी विकसित देश हैं उनकी उन्नति का प्रमुख कारण श्रेष्ठ शिक्षा पद्धति और प्रबंधन है। रणपाल ¨सह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल रोजगार से जोड़ कर न देखें। शिक्षा का एक उद्देश्य मानव जीवन का सर्वांगीण विकास करना भी है। इस अवसर पर डॉ. जसबीर ¨सह, डॉ. जस¨वद्र ¨सह, प्रो. नीरज, प्रो. हरमनदीप ¨सह, प्रो. सुनील कुमार एवं प्रो. दलजीत ¨सह व विद्यार्थी मौजूद थे।

--------------

chat bot
आपका साथी