घर के लिए निकले मास्टर का यमुनानगर में मिला शव

जागरण संवाददाता कैथल हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित बैहर-पिसौल गांव स्थित गुरुनानक कन्या पब्लि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:30 AM (IST)
घर के लिए निकले मास्टर का यमुनानगर में मिला शव
घर के लिए निकले मास्टर का यमुनानगर में मिला शव

जागरण संवाददाता, कैथल: हरियाणा-पंजाब सीमा पर स्थित बैहर-पिसौल गांव स्थित गुरुनानक कन्या पब्लिक स्कूल के संचालक जयपाल नैन रोजाना की तरह शनिवार सुबह जींद रोड मॉडल टाउन स्थित अपने घर से स्कूल गया था। दोपहर को छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। चार के बजे के करीब मास्टर का मोबाइल बंद मिला तो परिवार वालों की चिता बढ़ गई।

मृतक की पत्नी बलजीत कौर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रातभर पति की तलाश करती है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह सदर थाना पुलिस ने जब घटना की जानकारी परिवार वालों को दी तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। मास्टर जयपाल का शव यमुनानगर के गांव पंचपुर और टोडरपुर के बीच नहर की पटरी पर गाड़ी में ड्राइवर की साइड वाली सीट पर पड़ा था। जयपाल की गला रेतकर हत्या की गई है। शव की पहचान होने पर यमुनानगर पुलिस ने कैथल सदर थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद परिवार वाले यमुनानगर के लिए रवाना हो गए। जयपाल की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए यहां लाया था, लेकिन गाड़ी धंसने के कारण आरोपित वहां छोड़कर फरार हो गए। मास्टर का बड़ा बेटा हर्ष कुरुक्षेत्र के गीता निकेतन स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है और छोटा बेटा आदर्श कैथल शहर के ही एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। डोहर गांव निवासी गौरव ने बताया कि उनके फूफा जयपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सुबह घर से स्कूल और स्कूल से घर आना-जाना यही उनकी दिनचर्या थी। वह इस तरह से उन्हें छोड़कर चले जाएंगे यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

chat bot
आपका साथी