अब विधानसभा में होगा विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवनियुक्त सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता के विश्वास की जीत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 06:37 AM (IST)
अब विधानसभा में होगा विपक्षी पार्टियों  का सूपड़ा साफ : नायब सैनी
अब विधानसभा में होगा विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, कैथल : कुरुक्षेत्र लोकसभा से नवनियुक्त सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता के विश्वास की जीत हुई है। पांच साल भाजपा ने प्रदेश व देश में समान रूप से विकास कार्य करवाए। जनता भाजपा की कार्यशैली से अभिभूत होकर पार्टी में दोबारा से अपनी आस्था जताई। लोकसभा की तरह अब विधानसभा में भी विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा।

वे अमरगढ़ गामड़ी स्थित सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे। जीत के बाद पहली बार कैथल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे सांसद ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने उन्हें एक लाख 80 हजार वोटों की लीड देकर जिताने का काम किया। वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने का काम करेंगे। महीने में एक बार कैथल में आकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करवाएंगे। जन सुविधा से जो भी बड़े मुद्दे होंगे उन्हें पूरा करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश की आवाज बन चुके हैं। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में विकास कार्य हुए। मेरिट के हिसाब से नौकरियां दी गई। विपक्षी पार्टियों ने हमेशा जनता को लूटने का काम किया। अब जनता ने ही इन पार्टियों का फैसला कर दिया है। लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर मांग को लोकसभा में उठाने का काम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी