कश्यप निषाद संगठन ने दी नायब सैनी को सांसद चुने जाने पर बधाई

कश्यप निषाद संगठन की जिला स्तरीय बैठक जवाहर पार्क में हुई। बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह कश्यप ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 10:15 AM (IST)
कश्यप निषाद संगठन ने दी नायब सैनी  को सांसद चुने जाने पर बधाई
कश्यप निषाद संगठन ने दी नायब सैनी को सांसद चुने जाने पर बधाई

जासं, कैथल : कश्यप निषाद संगठन की जिला स्तरीय बैठक जवाहर पार्क में हुई। बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह कश्यप ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तीन अप्रैल को हनुमान वाटिका में एक बड़ा कार्यक्रम समाज ने आयोजित किया था और सांसद चुने गए नायब सिंह सैनी उसमें मुख्यातिथि थे। समाज के लोगों ने एक एक वोट देने का वादा किया था और 23 मई को जब परिणाम आया तो यह सिद्ध हो गया कि समाज ने नायब सिंह की जीत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन सांसद चुने जाने पर नायब सैनी को बधाई देता है। जिलाध्यक्ष ईश्म सिंह ने बताया कि संगठन आठ जून को कश्यप धर्मशाला में भी एक कार्यक्रम करने जा रहा है, जिसमें जिला के बाद संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार कश्यप, नरेश पाल, विनोद कुमार, प्रमोद कश्यप, रवि कश्यप, सुरेश कश्यप, हरिराम कश्यप, सोमपाल कश्यप, बलराज कश्यप, मनीष कश्यप मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी