ज्योति सैनी बनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष तो रमनदीप कौर जिला सचिव

जागरण संवाददाता कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:16 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:16 AM (IST)
ज्योति सैनी बनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष  तो रमनदीप कौर जिला सचिव
ज्योति सैनी बनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष तो रमनदीप कौर जिला सचिव

जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी के लिए नियुक्त सदस्य की फेहरिस्त लंबी है। इसमें जिला कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह जिला सचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह जिला के स्थाई आमंत्रित सदस्य, 51 भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर नियुक्त किए, । महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। कुमारी संगीता, सुरेश क्योड़क, स. महेंद्र सिंह चीमा, रमेश गुप्ता एडवोकेट, महामंत्री रामपाल राणा व सुरेश संधू को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार जिला सचिव रीना सेठी, रमनदीप कौर चहल, कृष्ण शर्मा पिलनी, एडवोकेट शक्ति सौदा, रति राम, राजेश बिढ़ान, कोषाध्यक्ष शीशपाल जिदल को नियुक्त किया है।

ये बने विभिन्न मोर्चा के जिला प्रधान

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष

संजीव राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि तारांवली व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति

नियुक्ति किया गया है। जबकि कपिल दीक्षित को राजौंद मंडल अध्यक्ष व सुशील पांचाल को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार भाजपा जिला स्थाई आमंत्रित सदस्यों में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, नायब सिंह सैनी सांसद कुरुक्षेत्र, कैथल विधायक लीलाराम गुर्जर, हरियाणा हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, पब्लिसिटी हरियाणा चेयरमैन रॉकी मित्तल, जिला परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुखविदर कौर आंधली और जिला विशेष आमंत्रित सदस्य रामपाल माजरा, सरदार हरपाल सिंह चीका, कुलवंत बाजीगर, फूल सिंह खेड़ी, तेजवीर सिंह, बूटा सिंह, अरुण सर्राफ, सुरेश गर्ग नौच, रवि भूषण गर्ग, अमरनाथ भगत, माइलाल सैनी, मुनीष कठवाड़, यशपाल प्रजापति, सतीश शर्मा सिरटा सहित अन्य को शामिल किया है।

chat bot
आपका साथी