बरोदा उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जीत: करोड़ा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में एक तिहाई पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 06:30 AM (IST)
बरोदा उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जीत: करोड़ा
बरोदा उपचुनाव में होगी कांग्रेस की जीत: करोड़ा

जासं, कैथल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में एक तिहाई पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सत्ता में बैठे हुए लोग लगातार उनके भविष्य से खेल रहे हैं। सरकार रोजगार देने की बजाय नौकरियां छीन रही है। सरकार भर्तियों को पूरा न करके उन्हें लटका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से कर्मचारी, किसान, व्यापारी व मजदूर परेशान हैं। बरोदा की जनता ठान चुकी है कि प्रदेश के युवाओं से रोजगार किसानों के फसल के दाम, छोटे कारोबारियों उनका काम और गरीब मजदूर से उसका सम्मान छीनने वाली सरकार को हार का स्वाद चखाएगी और कांग्रेस पार्टी बरोदा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी