जूडो में चेतन शर्मा ने जीता कांस्य पदक

भारतीय जूडो संघ की ओर से पहली बार आयोजित हुई कॉमनवेल्थ राष्ट्रमंडल खेल जूडो प्रतियोगिता में चेतन शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता जयपुर के एसडब्ल्यू स्टेडियम में चार से 10 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भारत सहित 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:56 PM (IST)
जूडो में चेतन शर्मा ने जीता कांस्य पदक
जूडो में चेतन शर्मा ने जीता कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, कैथल : भारतीय जूडो संघ की ओर से पहली बार आयोजित हुई कॉमनवेल्थ राष्ट्रमंडल खेल जूडो प्रतियोगिता में चेतन शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता जयपुर के एसडब्ल्यू स्टेडियम में चार से 10 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भारत सहित 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

भारत की ओर से भारतीय जूडो टीम में कैथल के खेल विभाग में जूडो प्रशिक्षक डॉ. चेतन शर्मा ने कांस्य पदक साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को हराकर प्राप्त किया। इस तरह से चेतन ने जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले भी वह चाइना में 2017 में व‌र्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में भारतीय टीम का कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने चेतन शर्मा को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। गर्ग ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलने से ही सफलता मिलती है। कोच रहकर स्वयं भी अभ्यास किया और बच्चों को भी सीखा रहे हैं। इस उपलब्धि से जिला का नहीं पूरे हरियाणा का नाम रोशन हुआ है।

chat bot
आपका साथी