गुहला के किसानों व व्यापारियों के हितों पर आंच नहीं आने दूंगा : बूटा सिंह

पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बूटा सिंह ने कहा कि हलका गुहला को सरकार ने डार्क जोन तो घोषित कर दिया है लेकिन इसमें कई शर्तों के साथ किसान धान की फसल लगा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 09:28 AM (IST)
गुहला के किसानों व व्यापारियों के हितों पर आंच नहीं आने दूंगा : बूटा सिंह
गुहला के किसानों व व्यापारियों के हितों पर आंच नहीं आने दूंगा : बूटा सिंह

संवाद सहयोगी, सीवन : पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बूटा सिंह ने कहा कि हलका गुहला को सरकार ने डार्क जोन तो घोषित कर दिया है, लेकिन इसमें कई शर्तों के साथ किसान धान की फसल लगा सकता है। इसमें किसानों का काफी नुकसान होगा।

चीका में सेलर भी लगभग 100 के करीब है। चीका की अनाज मंडी की गिनती एशिया की सबसे बड़ी व प्रमुख अनाज मंडियों में होती है। यहां के व्यापारियों का सारा कामकाज ही धान की फसल पर चलता है। गुहला के घग्गर पार व सीवन के सालो, दाबन, लेई वाले क्षेत्र एक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। इनमें मलिकपुर, रसूलपुर, मांडी पोलड का पानी सोथा, सीवन, गोहरां, खेड़ी गुलामअली, नागल आदि गांवों की फसलों में पानी खड़ा रहता है। यहां पर धान की फसल के अलावा कोई और फसल हो ही नही सकती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द मिलकर हलका गुहला को डार्क जोनसे निकलवाकर दोबारा पहले वाले स्थिति को बहाल करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है व किसानों व व्यापारियों के हितों पर बिल्कुल भी आंच नही आने दूंगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल व सीवन पैक्स चेयरमैन मेजर सिंह मलिकपुर भी उपस्थित थे। --------

chat bot
आपका साथी