भाजपा ने हर हलके में समान विकास कार्य कराया: पवन सैनी

लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने मंगलवार को राजौंद में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक सैनी ने कहा कि चार वर्ष के शासन काल में प्रदेश सरकार ने जातिवाद, क्षेत्रवाद को समाप्त कर प्रदेश में हरियाणा एक हरियाणावी एक के मुहावरे को चरितार्थ कर दिखाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:17 PM (IST)
भाजपा ने हर हलके में समान विकास कार्य कराया: पवन सैनी
भाजपा ने हर हलके में समान विकास कार्य कराया: पवन सैनी

संवाद सहयोगी, राजौंद : लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने मंगलवार को राजौंद में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक सैनी ने कहा कि चार वर्ष के शासन काल में प्रदेश सरकार ने जातिवाद, क्षेत्रवाद को समाप्त कर प्रदेश में हरियाणा एक हरियाणावी एक के मुहावरे को चरितार्थ कर दिखाया है। पिछली सरकारों के 48 साल के विकास पर वर्तमान सरकार का 48 महीने का कार्यकाल अधिक भारी है। भाजपा ने हर हलके में समान विकास करवाया है। हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान इस पार्टी में है। इस अवसर पर निगरानी समिति चेयरमैन संदीप राणा, सदस्य रजत राणा, कमल राणा, ¨डपल, विजय, महेंद्र शर्मा, राहुल, मोहित व मोनू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी