सेमिनार में दी बाल शोषण की जानकारी

जागरण संवाददाता, कैथल जिला बाल संरक्षण समिति ने जिले के बाल उपवन आश्रम में बाल शोषण को लेकर एक सेम

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 08:46 PM (IST)
सेमिनार में दी बाल 
शोषण की जानकारी

जागरण संवाददाता, कैथल

जिला बाल संरक्षण समिति ने जिले के बाल उपवन आश्रम में बाल शोषण को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया। इसके तहत बाल आश्रम में रहने वाले सभी बच्चों को बाल शोषण के बारे में जानकारी दी गई।

जिला बाल सरंक्षण के सरंक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि समिति ने बच्चों को बुरा स्पर्श के बारे में बताया गया है। बच्चों को बताया गया है कि उन्हें अपने बारे में सचेत रहना चाहिए। अगर कोई अनजान व्यक्ति अथवा कोई साथी आपके साथ गलत हरकत करता है अथवा छेड़खानी करता है तो तुरंत इसकी सूचना अध्यापक या सरंक्षक को दे, ताकि इसे रोका जा सके। प्रत्येक बच्चे को अपना एक दोस्त अवश्य बनाना चाहिए। जिसके साथ वह अपनी सभी प्रकार की बातें सांझा कर सके और जरुरत पड़ने पर वह दोस्त उसकी सहायता कर सके।

सेमिनार में बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए भी जागरुक किया गया। आश्रम के इंचार्ज अजय श्रीवास्तव ने भी बच्चों को समय की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर आप समय का सदुपयोग करते हुए इसकी महत्वता को समझाएंगे। जिला बाल संरक्षण समिति के सोशल वर्कर सुरेश कुमार ने भी बच्चों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई गुण अवश्य होता है। बस उसे पहचानने की शक्ति होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण समिति के रविंद्र शर्मा, नीलिमा, सीमा, अनिल, विवेक व बाल उपवन आश्रम के सभी बच्चे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी