ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से मजदूर की मौत

गांव फरैण कलां के निकट ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 08:01 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 08:01 AM (IST)
ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से मजदूर की मौत
ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से मजदूर की मौत

संसू, नरवाना : गांव फरैण कलां के निकट ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार गांव कराया जिला जिला बांदा यूपी निवासी 20 वर्षीय अर्जुन ईट भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार रात को भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर जा रह थे। जब वह गांव फरैण कलां के निकट पहुंचे तो अचानक ही ट्राली का हुक टूट गया और ट्राली पलट गई। इसमें अर्जुन ट्राली के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई चंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसा अचानक हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी