जेसीआइ जींद स्टार के प्रधान बने विकास गुप्ता

जूनियर चैंबर इंटरनेशनल मंडल-10 में जेसीआइ जींद स्टार का प्रथम पद स्थापना दिवस समारोह दालमवाला होटल में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 09:10 AM (IST)
जेसीआइ जींद स्टार के प्रधान बने विकास गुप्ता
जेसीआइ जींद स्टार के प्रधान बने विकास गुप्ता

जागरण संवाददाता, जींद : जूनियर चैंबर इंटरनेशनल मंडल-10 में जेसीआइ जींद स्टार का प्रथम पद स्थापना दिवस समारोह दालमवाला होटल में मनाया गया। जेसीआइ जींद ब्रदर्स के अध्यक्ष जेसी संजय अहलावत ने जींद स्टार के नवनिर्वाचित प्रधान जेसी विकास गुप्ता को पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, सम्मानित अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी जयवंती श्योकंद और मुख्य वक्ता के तौर पर जेसी शैली चौधरी एवं विशेष अतिथि के तौर पर ठेकेदार जयपाल सिंह व मंजीत चहल ने शिरकत की। मंडल अध्यक्ष जेसी देवेंद्र गोयल ने प्रधान जेसी विकास गुप्ता एवं मंडल उपाध्यक्ष जेसी मुकेश राणा ने महिला विग प्रधान जेसी कविता चावला व अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर जेसी संजीव चावला, संस्था के संरक्षक जेसी नवीन दहिया, जेसी रवि अरोड़ा, वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश चौहान, सुभाष ढिगाना, रमेश भनवाला, विनोद सिगला, केसी गुप्ता, सुभाष श्योराण, अजेश जैन, संजय धवन, प्रशांत सिगला, बलजीत पुनिया एवं जेसी नीरज मिगलानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी